Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर में सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना जानसठ पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र के साथ फोटो प्रसारित करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। युवक के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुए हैं।

अवगत कराना है कि जनपद मुजफ्फरनगर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी जानसठ ऋषिका सिंह व थाना प्रभारी जानसठ विनोद कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना जानसठ पुलिस द्वारा की गया कार्यवाही।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* थाना जानसठ क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अवैध असलाह के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई थी। उक्त प्रकरण का थाना जानसठ पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया तथा अभियुक्त की पहचान सुनिश्चित कर उसकी तलाश की गई। इसी क्रम में आज दिनांक 19.06.2026 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को कवाल से पिमौड़ा जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जानसठ पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

*1.* अरशद पुत्र मुमतियाज निवासी ग्राम कवाल थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।

 

*बरामदगी का विवरण-*

✔️ 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर।

 

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*

*1.* मु0अ0सं0 97/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।

 

*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*

*1.* उ0नि0 प्रमोद कुमार थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।

*2.* उ0नि0 बिजेन्द्र थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।

*3.* का0 938 रोहित कुमार बिधूडी थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।

*4.* का0 2086 मनीष कुमार थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLCE*

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *