Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर प्रदूषण की समस्या के नियंत्रण हेतु मंत्री कपिल की मध्सता में पेपर मिल मालिकों, ग्रामीणों और अधिकारियों बीच बैठक

मुजफ्फरनगर । प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं मुजफ्फरनगर सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मखियाली, चांदपुर एवं मँझेड़ा में बढ़ती प्रदूषण संबंधी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों, पेपर मिल चेयरमैन पंकज अग्रवाल ,बिंदल पेपर मिल के मालिक मयंक बिंदल सहित अन्य उद्योग संचालकों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।*

*बैठक में ग्रामीणों द्वारा प्रदूषण से उत्पन्न हो रही विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। इस दौरान कपिल देव अग्रवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं जीवन की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र में संचालित पेपर मिलों सहित सभी औद्योगिक इकाइयों को प्रदूषण नियंत्रण के निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।*

*उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास आवश्यक है, लेकिन यह विकास पर्यावरण एवं जनस्वास्थ्य की कीमत पर स्वीकार्य नहीं हो सकता। यदि किसी भी उद्योग द्वारा प्रदूषण नियंत्रण मानकों की अनदेखी की गई अथवा ग्रामीणों के स्वास्थ्य एवं पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियां पाई गईं तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।*

*मंत्री कपिल देवअग्रवाल ने प्रदूषण नियंत्रण विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में नियमित निरीक्षण, सघन निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा ग्रामीणों द्वारा उठाई गई समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।*

 

*बैठक में पर्यावरण संरक्षण, भूजल एवं वायु गुणवत्ता सुधार, औद्योगिक अपशिष्ट प्रबंधन तथा प्रदूषण नियंत्रण के प्रभावी उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही उद्योग संचालकों से पर्यावरणीय मानकों का पूर्ण पालन करते हुए सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने का आह्वान किया गया।*

*कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण केवल सरकार की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। जनसहभागिता, प्रशासनिक तत्परता एवं उद्योगों की जवाबदेही के माध्यम से ही प्रदूषण मुक्त एवं स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।*

*इस अवसर पर भाजपा नेता जितेन्द्र कुच्छल, हरेंद्र पाल, अमित शास्त्री, विशाल, सुनील, वीरपाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, ग्रामवासी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।*

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *