मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने वाले 02 वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर लिया है।
सरवर पीर थाना कोतवाली जनपद शामली निवासी महिला द्वारा थाना कोतवाली नगर पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अभियुक्तगण 1.आसिफ पुत्र नौशाद निवासी पीर के सामने मौहल्ला किदवईनगर थाना खालापार, मुजफ्फरनगर व 2. फरमान पुत्र इरशाद निवासी सरकारी स्कूल वाली गली न्याजुपुरा थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा वादिया की नाबालिग भांजी के साथ अलग-अलग स्थानों पर जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने की घटना कारित की गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मु0अ0स0-183/2026 धारा- 65(1)/115(2)/351(3) बीएनएस व 5/6 पोक्सो अधिनियम पंजीकृत किया गया। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्तगण को मुखबिर की सूचना पर काली नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* फरमान पुत्र इरशाद निवासी सरकारी स्कूल से पहली गली मौहल्ला न्याजुपुरा किराये का मकान थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 35 वर्ष।
*2.* आसिफ पुत्र नौशाद निवासी मौहल्ला किदवई नगर पीर के सामने थाना खालापार, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 22 वर्ष।