Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर ये व्यापारी नेता भाजपा के नाम की ही खाएंगे और भाजपा का ही विरोध करेंगे

फोटो में दिख रहा यह व्यक्ति भाजपा के द्वारा संचालित व्यापार मंडल में एक बड़े पद पर है

मुजफ्फरनगर । सोनार समाज के लोगों ने महाराजा अजमीढ़ जी की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सामने अपनी आवाज बुलंद की है। समाज के पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों ने कहा कि महाराजा अजमीढ़ जी समाज के गौरव एवं प्रेरणास्रोत हैं, इसलिए उनकी प्रतिमा सार्वजनिक स्थल पर स्थापित की जानी चाहिए। समिति अध्यक्ष पवन वर्मा सर्राफ के घर एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें सोनार समाज के सैकड़ो लोगों ने भाग लिया मीटिंग की अध्यक्षता भगत सिंह रोड स्थित अलकनंदा ज्वेलर्स के सुनील वर्मा व संचालन समिति कोषाध्यक्ष सतीश वर्मा द्वारा किया गया। मीटिंग का उद्देश्य समाज को एकजुट होकर सरकार के जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन से अपनी जायज मांगे पूरी कराई जाने पर बोल दिया गया। मीटिंग में मुख्य रूप से सोनार समाज के अग्रज अजमीढ़ जी महाराज की प्रतिमा व स्मारक की मांग को जनप्रतिनिधियों द्वारा नजर अंदाज किए जाने पर चर्चा की गई। समाज के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से मांग किए जाने के बावजूद अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम न तो जनप्रतिनिधियों द्वारा ही उठाए गए और न हीं सरकार द्वारा सोनार समाज की मांगों को ध्यान में रखा गया जबकि जनपद मुजफ्फरनगर में अनेक चौराहा पर षों की मूर्ति स्थापना एवं महापुरुषों के नाम से माग को सुसजित किया गया है।

सोनार समाज के अध्यक्ष पवन वर्मा जो भाजपा के नाम पर चल रहे व्यापार संगठन के नाम पर भाजपा में अपनी रोटी सेक रहे हैं। उनके द्वारा ही अपने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा गया या यों कहें ही भड़काया गया है कि यदि उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया और महाराजा अजमीढ़ जी की प्रतिमा स्थापित नहीं की गई, तो सोनार समाज आगामी वर्ष 2027 के चुनावों का बहिष्कार करने पर विचार करेगा। समाज के लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा तथा लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया जाएगा ।

सोनार समाज समिति के महासचिव सुनील वर्मा ने बताया कि कुछ माह पहले नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा बोर्ड की बैठक में महाराजा अजमीढ़ जी महाराज की मूर्ति स्थापना हेतु शामली रोड पर खाली पड़े स्थान को एक प्रस्ताव के माध्यम स्वीकृति प्रदान की गई थी। नगर पालिका परिषद की विभागीय प्रक्रिया के तहत यह प्रस्ताव सहारनपुर कमिश्नरी से भी स्वीकृति प्रदान की गई थी जिसके चलते सोनार समाज के सैकड़ो लोग नगर विधायक एवं राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल से मिले। और नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर में पास हुए प्रस्ताव को लेकर मांग उठाई गई काफी समय से लंबित पड़े इस मामले को कहीं ना कहीं जनप्रतिनिधियों द्वारा सोनार समाज ने चेतावनी दी कि यदि इस बार सोनार की समान को से सम्मान पूरा नहीं किया गया तो आगामी 2027 में उत्तर प्रदेश का समस्त सोनारआगामी 2027 में उत्तर प्रदेश का समस्त सोनार समाज चुनाव का बहिष्कार करेगा और साथ ही आगामी चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में समस्त प्रदेश में होने वाले चुनाव में अपनी भागीदारी दर्ज कराएगा।

श्री मैढ़ क्षत्रिय सोनार समाज समन्वय समिति की इस बैठक में मुख्य रूप से शिवकुमार वर्मा, महेश वर्मा, प्रवीण वर्मा, रामकुमार वर्मा, नरेश कुमार वर्मा, रोहताश वर्मा, हिमांशु वर्मा, हीरालाल वर्मा, प्रवीण कुमार,सुनील कुमार वर्मा, सचिन वर्मा,कोकील वर्मा, त्रष कुमार मास्टर, सुरेश चंद्र वर्मा,नरेंद्र वर्मा एडवोकेट, संजय वर्मा सर्राफ कटरा मोचियांन, शिवम वर्मा, भोला सर्राफ,रवींद्र वर्मा बिरालसी वाले, योगेश वर्मा, सुशील वर्मा शामली वाले, मास्टर अनिल कुमार, सुनील कुमार, रूपचंद वर्मा, गौरव वर्मा, आशु वर्मा, राहुल वर्मा,शुभम वर्मा, बृजमोहन वर्मा तहसील वाले, विजय वर्मा, मनोज वर्मा, शशांक वर्मा आदि मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *