Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर में लव जिहाद के आरोपी का बड़ा खुलासा, सीएम योगी और संतों संग फोटो वायरल

मुजफ्फरनगर / मोरना – हिंदू महिला से धर्म छुपाकर शादी और कथित धर्मांतरण के आरोपी राजीव बालियान उर्फ अशफाक ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें वायरल कर सनसनी फैला दी है। आरोपी ने न सिर्फ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के बड़े मंत्रियों व नेताओं के साथ फोटो खिंचवाई है, बल्कि साधु-संतों और महामंडलेश्वरों के साथ भी तस्वीरें साझा की हैं, जिससे क्षेत्र में सियासी हलचल तेज हो गई है।

वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में वह सीएम योगी आदित्यनाथ, कई कैबिनेट मंत्रियों, स्थानीय विधायकों के साथ नजर आ रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वह कई बड़े साधु-संतों और महामंडलेश्वरों के साथ भी फोटो खिंचवाकर अपना सामाजिक रुतबा दिखाते रहे हैं ।

आरोपी का यह ‘कनेक्शन’ चर्चा का विषय बन गया है। आम जनता सवाल कर रही है कि आखिर ‘लव जिहाद’ जैसे संवेदनशील मामले का आरोपी कैसे इतने बड़े नेताओं और धर्मगुरुओं के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज करा सकता है। यह मामला शामली और मुजफ्फरनगर के बढ़ते ‘लव जिहाद’ मामलों के बीच एक नया मोड़ माना जा रहा है ।

पुलिस प्रशासन अब इन तस्वीरों की सत्यता और आरोपी के नेटवर्क की जांच में जुट गया है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी है। वहीं, राजनीतिक दलों के बीच इस मुद्दे को लेकर बयानबाजी शुरू हो गई है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *