मुजफ्फरनगर। थाना चरथावल पुलिस को ग्राम बिरालसी में सूखे पड़े रजवाहा में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना चरथावल पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। प्रथम दृष्या मृतक के चेहरे पर रजवाहे में गिरने के कारण कुछ चोट/खरोचे लगी हुई हैं तथा मृतक के दाहिने हाथ पर दीपक नाम गुदा हुआ है। थाना चरथावल पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
Author: Taja Report
Post Views: 19