Skip to main content

TR NEWS UP-UK

रामराज में मां के आशिक ने सात साल के मासूम को नहर में फेंका, गिरफ्तार

https://youtube.com/shorts/yk6osMhxeE0?si=qFIDxx3LrdeMaQhQ

मेरठ। HDFC बैंक ऑफिसर अर्पित शर्मा मुजफ्फरनगर मेरठ सीमा पर रामराज से 7 साल के बच्चे अंगदवीर को कार में बैठाकर ले गया और उसे जिंदा ही नहर में फेंक डाला।
दरअसल, आरोपी अर्पित इस बच्चे की मां से शादी करना चाहता था। प्रेम संबंध में बाधक बनने पर अर्पित ने ऐसा कदम उठाया। आरोपी गिरफ्तार है। नहर में बच्चे का शव मिल गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अंगदवीर की मां से पिछले पांच-छह वर्ष से प्रेम संबंधों की बात भी कबूल की है और यह भी कबूल किया उसने अंगदवीर का अपहरण कर उसे जिंदा ही नहर में फेंक दिया। पुलिस ने अंगदवीर की तलाश में नहर में सर्च अभियान चलाया। कई घंटे की तलाश के बाद दोपहर बाद अंगद का शव नहर से बरामद कर लिया गया। जांच जारी है। मोबाइल की भी जांच की जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *