मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के आर्यपुरी स्थित एक मोबाइल शॉप में भीषण आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन क्षेत्र की संकरी गलियों के कारण दमकल वाहन दुकान तक नहीं पहुंच सका। इसके चलते
फायर ब्रिगेड कर्मी पाइपों के माध्यम से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई है। आग लगने के कारण एसी में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
Author: Taja Report
Views: 99


