Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पत्नी से विवाद के कारण गंगनहर में कूदकर आत्महत्या

मुजफ्फरनगर। गंगनहर में मिले शव की पहचान हो गई है। उसने पत्नी से विवाद के कारण आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस के अनुसार 12 जून को ग्राम कमेहड़ा, थाना ककरौली, जनपद मुजफ्फरनगर निवासी खुशनसीब पुत्र इस्माइल, उम्र 24 वर्ष, जोली नहर पुल से नहर में कूद गए थे। प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ कि मृतक का अपनी पत्नी से विवाद हो गया था, जिसके उपरांत उन्होंने नहर में छलांग लगा दी। मृतक की तलाश हेतु दिनांक 13 जून से फ्लड कंपनी पीएसी द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। आज दिनांक 17/06/2026 को मृतक का शव थाना सिखेड़ा क्षेत्रांतर्गत बरामद हुआ है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *