लखनऊ। रील बनाने वाले पुलिस के जवानों को सीएम योगी ने नसीहत देते हुए कहा कि हम लोग अक्सर देखते हैं कि,ड्यूटी के दौरान लोग “रील” बनाते रहते हैं। यह अनुशासनहीनता का एक पार्ट है।
उन्होंने कहा कि उस समय हमें अपनी ड्यूटी के प्रति सजग रहना होगा, न कि रील बनाना होगा। हमे इस बात को ध्यान रखना है कि हमको जिस कार्य को करना है,उस कार्य के प्रति उतनी ही सतर्कता और गम्भीरता भी होनी चाहिए। तब वह गरिमापूर्ण तरीके से परिणाम दे पाएगा। हमें कोई ऐसा कार्य नही करना चाहिए, जिससे हमें अनावश्यक हंसी का पात्र बनाये। ऐसे कामों से सिस्टम पर अनावश्यक उंगली उठाने का प्रयास होता है। जो अपने आप कुछ कर नही सकते, अनावश्यक सिस्टम पर उंगली उठाते हैं। जिसकी जहां ड्यूटी है,वह कार्य करेगा तो परिणाम अपने आप आएगा। उस परिणाम को लाने के लिए उस टीम भाव के साथ हम सबको आगे बढ़ना होगा।
Author: Taja Report
Post Views: 26

