कोलकाता। पश्चिम बंगाल फलता थाने पर हमला किया गया। जहांगीर खान को छुड़ाने पहुंची भीड़ पर लाठीचार्ज के बाद उपद्रवी तालाब में कूद गए।
दक्षिण 24 परगना के फलता में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने फलता में जहांगीर खान नाम के शख्स को किसी मामले में गिरफ्तार किया था। जहांगीर को छुड़ाने के लिए सैकड़ों की भीड़ थाने पहुंच गई और जबरन उसे रिहा करने की मांग करने लगी। थाने पर पथराव और हमला किया गया। हालात बिगड़ते देख सुरक्षा बलों ने लाठीचार्ज किया। आंसू गैस के गोले भी छोड़ेगे। लाठीचार्ज से बचने के लिए कई उपद्रवी भागते हुए पास के तालाब में कूद गए। कुछ को पुलिस ने बाद में निकाला।
Author: Taja Report
Post Views: 114

