Taja Report

प्रयत्न के शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों का विशेषज्ञ चिकित्सकों ने परीक्षण किया

मुजफ्फरनगर। प्रयत्न संस्था, एवम यथार्थ मल्टी स्पेशलिटी ग्रेटर नोएडा के साथ मिलकर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सनातन धर्म सभा में किया गया। इसमें बड़ी संख्या में मरीजों का विशेषज्ञ चिकित्सकों ने परीक्षण किया। शिविर का उद्घाटन प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप व सीएमओ डॉ सुनील कुमार, डॉ प्रेरणा मित्तल, ममता अग्रवाल एवम प्रयत्न संस्था के चेयरमैन समर्थ प्रकाश ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्युलित करके किया।

इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के शिविर आम जनता के लिए बेहद उपयोगी हैं। चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप ने इस कार्य के लिए प्रयत्न संस्था की सराहना की। प्रयत्न के चेयरमैन समर्थ प्रकाश ने अथितियों का गुलदस्ता एवम शाल भेट कर अभिनंदन किया ।

इस आयोजन में यथार्थ हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा के ख्याति प्राप्त डॉक्टर्स डॉ अक्षय, डॉ आदित्य, डॉ मुकेश, डॉ शाहिद, डॉ पराग शर्मा, डॉ अश्विनी कंसल में दिल, हड्डी, नसों, पेट एवम जनरल चिकित्सा के 175 मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया । कैम्प को कामयाब बनाने में प्रयत्न संस्था के सदस्यों : अध्यक्ष मुकेश अरोरा, महासचिव असद फ़ारूक़ी, साधन मेहता, अनुपमा सिंघल, प्रीति भारद्वाज, अनुराधा वर्मा, अरविंद गर्ग, डॉ विवेक कुमार, संतोष शर्मा, रीना अग्रवाल, ईशान अग्रवाल, विराट शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, नेहा अरोरा, ऋषिराज राही, प्रिया माहेश्वरी, रोज़ी, राजकुमार सूर्या, सनातन धर्म के मंत्री सतीश गर्ग, सुखदेव मित्तल, सुरेश पांडे, एसडी फार्मा के छात्रो का आयोजन में सार्थक योगदान रहा ।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibom güncel giriş
casibom giriş
casibom
jojobet