मुजफ्फरनगर। पौराणिक तीर्थ नगरीशुकतीर्थ में स्थित श्री सच्चा प्रकाश आश्रम एवं वेद विद्यालय में श्री शतचंडी महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन बुधवार को किया जाएगा। सात दिवसीय विशाल आयोजन को लेकर मंगलवार को पूर्वावलोकन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
श्री सच्चा प्रकाश आश्रम की संचालिका साध्वी पूजा ने जानकारी देकर बताया कि आश्रम में श्री शतचंडी महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा का विशाल आयोजन 17 जून से 23 जून तक किया जाएगा जिसमें बुधवार को विशाल भव्य कलश यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से निकाली जाएगी। गंगा पूजन के उपरांत गौ पूजन,पंचांग पूजन रुद्राभिषेक का आयोजन किया जायेगा।शाम के समय भजन सत्संग किया जाएगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं।कार्यक्रम को लेकर साधु संतों में भारी उत्साह बना हुआ है।जिसका पूर्व अवलोकन किया गया है इस दौरान मुख्य रूप से आचार्य आकाश तिवारी उपाचार्य अनिल भारद्वाज, सारंगधर दास, भोला दास, प्रताप दास, संत मदन मालवीय, वंदना रस्तोगी, योगेंद्र रस्तोगी, मीरा रस्तोगी, विशाल रस्तोगी, दैविक रस्तोगी,भानु तँवर, इंदु प्रभा तँवर आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मुंबई,प्रयागराज, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड आदि स्थानों से श्रद्धालु आश्रम में पहुंच रहे हैं।


