Taja Report

राइस फैक्ट्री में काम के दौरान दर्दनाक हादसा, मजदूर की मौत

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव मनव्वरपुर के जंगलों में बन रही एक निर्माणाधीन राइस फैक्ट्री में काम के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। ऊंचाई पर कार्य कर रहा एक मजदूर अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,गांव मनव्वरपुर के जंगल में चावल फैक्ट्री का निर्माण कार्य चल रहा है।रविवार को जनपद गाजियाबाद के थाना मोदीनगर क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी आरिफ पुत्र मुजम्मिल फैक्ट्री में ऊपरी हिस्से पर काम कर रहा था।इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे आ गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मजदूर को तत्काल अस्पताल पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibom güncel giriş
casibom giriş
casibom
jojobet