Skip to main content

TR NEWS UP-UK

बदरीनाथ मार्ग पर सिख श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों में संघर्ष के बाद जाम

चमोली। कर्णप्रयाग क्षेत्र में आज सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हिंसक झड़प के बाद तनाव फैलगया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कहासुनी के बाद कुछ श्रद्धालुओं द्वारा तलवारें लहराने और हमला करने की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन करते हुए यातायात बाधित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के कारण बदरीनाथ हाईवे पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *