Taja Report

खतौली में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शोभायात्रा का आयोजन

मुजफ्फरनगर। खतौली में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रामपाल शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि नरेश पालीवाल, राकेश शर्मा, शिशु शर्मा , रमन शर्मा, सुबोध शर्मा उमादत्त शर्मा एवं संजय मिश्रा (अध्यक्ष, नवीन मंडी व्यापार संघ) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में खतौली अध्यक्ष के केपी शर्मा का विशेष सहयोग रहा, वहीं मंच संचालन मुकेश शर्मा द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में देवेश दीक्षित, नीरज दीक्षित, मनीज, अंकुर गौड़ सहित समस्त पदाधिकारियों व सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

भगवान परशुराम के जयकारों के साथ निकली यह भव्य शोभायात्रा पूरे कस्बा खतौली के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बन गई। ब्राह्मण समाज सहित अन्य समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे आपसी एकता और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

जय भगवान परशुराम जी!

भगवान से प्रार्थना है कि वे सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें और सभी का जीवन सफल एवं सार्थक बनाएं।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibom güncel giriş
casibom giriş
casibom
jojobet