मुजफ्फरनगर। गन्ना समिति रोहाना के चेयरमैन और भाजपा नेता अनिल त्यागी ने अपने दिवंगत पुत्र अनुभव की याद में एक कन्या महाविद्यालय खोलने का ऐलान किया है। रविवार को इसका भूमि पूजन और शिलान्यास भाजपा और रालोद के दिग्गज नेताओं द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
रोहाना क्षेत्र में बेटियों की शिक्षा को समर्पित इस ‘अनुभव डिग्री कॉलेज’ कन्या महाविद्यालय का भूमि पूजन एवं शिलान्यास पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विधि-विधान से किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने अनिल त्यागी के ऐलान का स्वागत किया।
Author: Taja Report
Post Views: 84