मुजफ्फरनगर। एक शादी समारोह में रालोद सांसद चंदन चौहान का अखिलेश यादव जिन्दाबाद कव्वाली पर नाचते झूमते वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल एक सपा नेता की बहन की शादी में शामिल होने के लिए चंदन चौहान पहुंचे थे। वहां जयंत चौधरी जिंदाबाद कव्वाली पर वे झूमते नजर आए। सपा नेता वीडियो में उन पर नोट उडाते नजर आ रहे हैं। याद रहे कि चंदन चौहान समाजवादी पार्टी में थे। पिछले चुनाव में नेता हमारा टिकट तुम्हारा के फार्मूले पर उन्हें रालोद टिकट पर बिजनौर लोकसभा सीट से चुनाव लडाया गया था।
Author: Taja Report
Post Views: 28,113