Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सोमवती अमावस्या पर शुकतीर्थ में श्रद्धालुओं को पानी के बजाय कीचड़

मुजफ्फरनगर । सोमवती अमावस्या पर शुकतीर्थ में श्रद्धालुओं को पानी के बजाय कीचड़ मिला।

स्नान  के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुजफ्फरनगर द्वारा शुक्रताल का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण, संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सोमवती अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुजफ्फरनगर  अक्षय संजय महाडीक द्वारा थाना भोपा क्षेत्र स्थित पवित्र तीर्थस्थल शुक्रताल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, घाटों पर सुरक्षा प्रबंध तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं को कि प्रकार की असुविधा न हो तथा सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर सुचारु यातायात एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *