वाशिंग्टन डीसी। अमेरिका के सबसे सुरक्षित वॉशिंगटन डीसी में एक हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम के दौरान अचानक गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए जमीन पर लेट गए। कुछ नहीं डिनर टेबल के नीचे बैठना उचित समझा।
जानकारी के मुताबिक, हमलावर की पहचान 31 वर्षीय कोल थॉमस एलन (कैलिफ़ोर्निया) के रूप में हुई है, जो कई हथियारों के साथ सुरक्षा चेकपॉइंट पार कर अंदर घुस गया था। बताया जा रहा है कॉल एक इंजीनियर है।
इस दौरान एक सीक्रेट सर्विस एजेंट को करीब से गोली लगी, लेकिन उसने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे उसकी जान बच गई। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमलावर को काबू कर लिया और हिरासत में ले लिया। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी गई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना पर बयान देते हुए सुरक्षा बलों की बहादुरी की सराहना की और शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर यह व्यक्ति ईरान से जुड़ा है तो ईरान मामले पर अमेरिका किसी भी तरह पीछे हटने वाला नहीं है।