Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मसूरी-धनोल्टी मार्ग के होम स्टे में ठहरे थे दंपति, पत्नी की मौत

मसूरी। उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मसूरी-धनोल्टी मार्ग स्थित कियाना टिपरीधार क्षेत्र के एक होमस्टे में ठहरे नवविवाहित दंपति ठहरे हुए थे। देर रात पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान के अनुसार, होमस्टे के एक कमरे में ठहरी महिला की हालत गंभीर पाई गई। पुलिस टीम तुरंत पहुंची और जांच में जुट गई। कमरे में खून के निशान मिलने से मामला संदिग्ध हो गया है।

मृतका की पहचान पी. राधा गायत्री (27 वर्ष) के रूप में हुई है। वे सौम्या श्रीचरण की पत्नी थीं और शकरपुर, पूर्वी दिल्ली की निवासी थीं। दोनों आईटी सेक्टर में कार्यरत थे। पति पुणे में नौकरी करते हैं, जबकि पत्नी गुरुग्राम में कार्यरत थीं। दंपति 13 जून को दिल्ली से ऋषिकेश पहुंचे थे। 14 जून की रात करीब 11:30 बजे वे मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर स्थित होमस्टे में रुके। रात करीब 3:30 बजे दोनों सो गए थे। सुबह पति ने जब पत्नी को देखा तो उनके मुंह से खून निकल रहा था और वे बेसुध अवस्था में थीं। तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।

दंपति का विवाह 8 नवंबर 2025 को संपन्न हुआ था। यह उनकी शादी के बाद की पहली लंबी यात्रा थी। दोनों आईटी प्रोफेशनल होने के कारण व्यस्त जीवनशैली में छुट्टियां मनाने मसूरी-ऋषिकेश क्षेत्र आए थे। मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। वे विशाखापट्टनम से मसूरी पहुंच रहे हैं। परिवार के सदस्यों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *