Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुज़फ्फरनगर में 21 जून को मनाया जायेगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

मुजफ्फरनगर। कमला नेहरू वाटिका में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह के अवसर पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह (15 जून से 21 जून 2026) का शुभारंभ   डा० वीरपाल निर्वाल जिला पंचायत अध्यक्ष, श्रीमती मिनाक्षी स्वरूप, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा० इसमपाल, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी द्वारा किया गया। डॉ राजीव कुमार द्वारा फ्लायर्स एवं ब्रॉशर वितरित कर योग सप्ताह में प्रतिभाग करने हेतु अपील की गई। योग सप्ताह शुभारम्भ कार्यक्रम में सरल योगासन एवं ध्यान क्रिया योग प्रशिक्षक द्वारा कराए गए।

नन्ही योग साधक आराध्या द्वारा म्यूजिकल इवेंट में विभिन्न योगासनों का शानदार प्रदर्शन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि नित्य योगाभ्यास से असाध्य व्याधियों से बचाव सम्भव है तथा प्राचीन ऋषि मुनियों की दीघार्यु का रहस्य है। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मिनाक्षी स्वरूप द्वारा योग विधा का अपने व्यक्तिगत जीवन में लाभ से अवगत कराया गया तथा जनसामान्य को भी योग एवं ध्यान को अपने जीवन में शामिल करने हेतु सुझाव दिया।

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन चौधरी चरण सिंह स्टेडियम, मेरठ रोड, मुजफ्फरनगर में जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग द्वारा प्रातः 7 बजे से किया जायेगा। कार्यकम में पंतजलि योग पीठ से प्रविन्द्र बालियान, आर्ट ऑफ लिविंग से सोनिया लूथरा, सीमा सिंह, रुचिका, अनघ सिंघल, निधि एवं अन्य योग साधकों का सहयोग प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के पश्चात मा०जिला पंचायत अध्यक्ष एवं अध्यक्ष नगर पालिका परिषद द्वारा योग जागरूकता मार्च को हरी झण्डी दिखाई गई।  विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जागरूक नागरिकों/ योग प्रेमियों द्वारा मीनाक्षी चौक तक योग जागरूकता मार्च निकाला गया। डॉ इसमपाल द्वारा योग सप्ताह में उपस्थित अतिथियों, एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।उक्त योग सप्ताह शुभारम्भ समारोह मे आयुष विभाग का समस्त स्टाफ शामिल हुआ।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *