Skip to main content

TR NEWS UP-UK

अपहरण के बाद पूरी रात दलित युवती से गैंगरेप से सनसनी

मुज़फ्फरनगर। एक बार फिर गैंगरेप की घटना के बाद सनसनी फैल गई। दलित समाज की एक युवती ने आरोप लगाते हुऐ बताया की वो देर शाम जंगल मे चारा लेने गई थी। आरोप है कि घात लगाये बैठे 5 मुस्लिम युवकों ने कुछ नशीला पदार्थ सूंघाकर पूरी रात गेंगरेप किया। जब परिजन युवती की तलाश करते हुऐ जंगलों में पहुँचे तो युवती बेहोशी की हालत में नग्न अवस्था मे मिली। युवती के परिजनों ने कोतवाली पहुँचकर आरोपियों के विरुद कार्यवाही की मांग की है। युवती ने आरोप लगाते हुए बताया की में रहम की भीख मांगती रही पर दरिंदो को जरा भी रहम नहीं आया और वो बारी बारी से बलात्कार करते रहे। परिजनों ने आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर धर पकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने बताया कि कि 13 जून को थाना चरथावल पुलिस को वादिया उम्र करीब 24 वर्ष निवासी ग्राम लुहारी खुर्द, थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर द्वारा लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अभियुक्त उमर पुत्र आस मौहम्मद निवासी ग्राम दधेडू खुर्द, थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर व उसके अन्य साथियों द्वारा वादिया के साथ के साथ नशीला पदार्थ सुंघाकर सामुहिक दुष्कर्म की घटना कारित की गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चरथावल पर मु0अ0सं0 95/2026 धारा 70(1)/87/123 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में एसओजी, सर्विलांस व थाना चरथावल सहित 03 टीमों का गठन किया गया है। अभियुक्तगण को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोरतम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *