मुजफ्फरनगर। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मुजफ्फरनगर में मीडिया संवाद एवं जन कल्याण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजनीतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग डॉ. सोमेंद्र तोमर ने की। इस अवसर पर केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों तथा आमजन के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सेवा, सुशासन, विकास और सम्मान के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जिनका सकारात्मक प्रभाव जनजीवन पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
कार्यक्रम के दौरान जन कल्याण शिविर का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। इसके बाद मंत्रीगण एवं अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और वहां उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। शिविर में कृषि विभाग, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, जिला पंचायत राज विभाग, आईटीआई, स्वयं सहायता समूह, शिक्षा विभाग, प्रोबेशन विभाग सहित अन्य विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए। इन स्टॉलों के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं, सुविधाओं और लाभार्थी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए भी आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व विधायक प्रमोद ऊंटवाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला अध्यक्ष लोकदल संजय राठी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसके अलावा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार तेवतिया, जिला विकास अधिकारी दिग्विजय नाथ तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी धर्मेंद्र कुमार तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की जनहितकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और जनता को उनके अधिकारों एवं सुविधाओं के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।


