मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद में अधिशासी अधिकारी पद पर खींचतान शुरू हो गई है। यहां नियुक्त नये ईओ पवन कुमार का कहना है कि उन्होंने चार्ज ले लिया है। आज वह पालिका पहुंचे और जनगणना कार्य की जानकारी ली।
महीने के दूसरे शनिवार की छुट्टी के बावजूद दोपहर के समय नये ईओ पवन कुमार पालिका पहुंचे और ईओ का कार्यालय खुलवाकर वहां पर बैठकर जनगणना कार्य की प्रगति की जानकारी ली। पवन कुमार का कहना है कि शुक्रवार देर रात उनके द्वारा चार्ज ग्रहण कर लिया गया है। वो जनगणना कार्य की प्रगति जानने के लिए पालिका पहुंचे थे, अब वो सोमवार को कार्यालय आएंगे। दूसरी ओर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने नए ईओ के आने या चार्ज की जानकारी से इंकार कर दिया है। अब सबको सोमवार का इंतजार है।
Author: Taja Report
Post Views: 141


