मुजफ्फरनगर । सुशासन को समर्पि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 140 करोड़ भारतीयों के निरंतर सेवा 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आज मीडिया संवाद एवं जन कल्याण शिविर का आयोजन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार राजनैतिक पेंशन सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग उत्तर प्रदेश सरकार डॉक्टर सोमेंद्र तोमर की अध्यक्षता में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरनगर मे कार्यक्रम संपन्न हुआ। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार प्रभारी मंत्री ने भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियो व संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उपलब्धियों सेवा, संस्कार सुशासन एवं सम्मान तथा जन सम्मान के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर समस्त विभागों द्वारा लगाए गए जन कल्याण शिविर का शुभारंभ माननीय राज्यमंत्री स्वतंत्रप्रभार जी द्वारा फीता काट किया, तथा जन कल्याण शिविर का अवलोकन किया गया। जनकल्याण शिविर में कृषि, अग्निशमन, स्वास्थ्य, पुलिस विभाग, जिला पंचायत राज, आईटीआई स्वयं सहायता समूह शिक्षा विभाग, प्रोबेशन सहित अन्य विभागों के माध्यम से आमजन को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।
इस अवसर पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, जिला अध्यक्ष पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व विधायक प्रमोद ऊंटवाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला अध्यक्ष लोक दल संजय राठी, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार तेवतिया जिला विकास अधिकारी दिग्विजय नाथ तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्संदीप कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।


