बदायूं। एक शादी समारोह के दौरान नेग को लेकर विवाद हिंसक हो गया। किन्नर पक्ष ₹21,000 की मांग कर रहा था, जबकि दूल्हा पक्ष ₹2,100 देने पर अड़ा था। विवाद बढ़ने पर पहले कहासुनी और फिर मारपीट हुई। आरोप है कि इसी दौरान किन्नरों ने दूल्हे के भाई को गोली मार दी।
घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किन्नर महासभा के जिलाध्यक्ष समेत 6 किन्नरों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
Author: Taja Report
Post Views: 65