Taja Report

होमगार्डस भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए प्रशासन तैयार

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी उ0प्र0 होमगार्डस भर्ती की लिखित परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगे पुलिस बल को रिजर्व पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर में ब्रीफ कर ड्यूटी सम्बन्धी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

आगामी उ0प्र0 होमगार्डस भर्ती की लिखित परीक्षा जनपद मुजफ्फरनगर में दिनांक 25.04.2026, 26.04.2026 तथा दिनांक 27.04.2026 को दो पालियों में प्रस्तावित है उक्त परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिसबल की ड्यूटी लगाई गयी है। आज दिनांक 24.04.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में उक्त परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगे पुलिस बल की ब्रीफिंग कर ड्यूटी सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। महोदय द्वारा ड्यूटी में लगे हुए पुलिसबल को निर्देशित किया कि ड्यूटी के दौरान साफ व स्वच्छ वर्दी धारण करें, सभी पुलिसकर्मी अपने साथ ड्यूटीकार्ड अवश्य रखें तथा निर्धारित ड्यूटी प्वाईन्टों पर समय से पहुंचे, ड्यूटी के दौरान कोई भी अवांछित घटना अथवा संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर तत्काल कार्यवाही करें तथा सतर्क दृष्टि बनाये रखने, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा किसी भी छोटी-बडी सूचना से तत्काल उच्चाधिकारीगण को सूचित करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चौबे, अपर पुलिस अधीक्षक(पर्यवेक्षक) श्री कृष्ण गोपाल यादव, प्रतिसार निरीक्षक श्री ऊदल सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *