Skip to main content

TR NEWS UP-UK

योगी का अखिलेश पर हमला: अपने चेलों को भाषा का संयम सिखाइए

अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी के मामले में सीएम योगी सख्त, बोले अपमानजनक भाषा बर्दाश्त नहीं

“बेटी तो बेटी होती है” अखिलेश यादव को सीएम योगी की नसीहत

आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी पर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी के मामले में बड़ा बयान दिया है। आजमगढ़ में योगी ने कहा कि जैसे ही यह मामला उनके संज्ञान में आया, उन्होंने पुलिस को तत्काल FIR दर्ज करने के निर्देश दिए। योगी ने कहा कि किसी भी बेटी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा, “बेटी तो बेटी होती है। हम संस्कार में पले-बढ़े हैं।”इसी बहाने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर भी तीखा राजनीतिक हमला बोला। CM ने कहा कि अखिलेश जी अपने चेलों को भी उपदेश दीजिए और उन्हें भाषा पर संयम रखना सिखाइए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, “अखिलेश जी अपने लोगों को समझाइए। अगर नहीं समझा सकते तो हमारे हवाले कर दीजिए।”

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *