मुज़फ्फरनगर। शहर और आसपास के लोगों को आधार बनवाने या उसमें कोई सुधार कराने के लिए अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। मुज़फ्फरनगर में UIDAI का अपना पहला आधार सेवा केंद्र सुचारू तौर पर काम करने लगा है। ये सेंटर दीपक पैलेस, नानकी हास्पिटल के सामने, रुड़की रोड पर स्थित है। सेंटर इंचार्ज के अनुसार अब आधार सेंटर में सभी सुविधाएं सुचारू रूप से शुरु हो चुकी हैं।
*अत्याधुनिक सेंटर, आसान काम*
ये पूरा सेंटर अत्याधुनिक तकनीक से लैस है। आमतौर पर सीएससी, बैंक, पोस्टऑफिस आदि जगह में सामने आने वाली समस्याओं से यहां आपका सामना नहीं होगा। ये पूरा सेंटर पासपोर्ट सेवा केंद्र की तर्ज पर होने का एहसास कराता है। हर एक काम के लिए अलग स्टाफ नियुक्त किया गया है। ऱोजाना तकरीबन 600 आधार से जुड़े आवेदनों को पूरा करने के लिए लिहाज से इस सेंटर को तैयार किया गया है। नागरिकों की सुविधा के लिए इस सेंटर पर हेल्प डेस्क बनाई गई है।
*कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं* आधार सेवा केंद्र में आधार से जुड़े सभी काम हो रहें हैं। मसलन नया आधार, आधार में पता अपडेट कराना, मोबाइल नंबर, ईमेल या फिर फोटो या बॉयोमेट्रिक अपडेट कराने तक के सभी काम किए जा रहें हैं। नाम, लिंग और जन्म तिथि में बदलाव भी यहां कराया जा सकता है। इसके साथ ही यहां UIDAI द्वारा निर्धारित शुल्क ही लिया जाता है।
*इस दिन रहेगा बंद*
आधार सेवा केंद्र सप्ताह के सातों दिन खुला रहेगा। इसके साथ ही सेंटर सुबह 09 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुला रहेगा। आप UIDAI की साइट से अपना अप्वाइंटमेंट बुक करके भी आ सकते हैं।http://Ask1.uidai.gov.in