Taja Report

होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों का एसएसपी ने किया निरीक्षण

मुज़फ्फरनगर। आगामी होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा-2026 को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा दिनांक 25/26/27.04.2026 को प्रतिदिन 02 पालियों में आयोजित की जा रही है। जनपद मुजफ्फरनगर में उक्त परीक्षा के लिये 17 परीक्षाकेन्द्र बनाये गये हैं। परीक्षा को जनपद में पारदर्शी, निष्पक्ष, नकल विहीन, सकुशल तथा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस-प्रशासन प्रतिबद्ध है । इसी क्रम में आज दिनांक 23.04.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा होमगार्डस भर्ती लिखित परीक्षा हेतु बनाये गये परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया । इस दौरान महोदय द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरों, स्ट्रांग रूम, बायोमैट्रिक स्कैनर, मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा केन्द्र पर शौचालय, पेयजल, अभ्यर्थियों के मोबाइल, बैग इत्यादि जमा करने की समुचित व्यवस्था करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही महोदय द्वारा स्ट्रांग रूम की तथा परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ रखने हेतु व्यापक प्रबन्ध करने के लिये भी सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे सहित परीक्षा केन्द्रों के व्यवस्थापक/प्रबन्धक तथा पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *