Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर सिकंदरपुर में बुजुर्ग वीरेंद्र शर्मा की हत्या पर शोक, ब्राह्मण समाज में रोष

मुजफ्फरनगर । भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर में 75 वर्षीय बुजुर्ग स्वर्गीय वीरेंद्र शर्मा पुत्र स्वर्गीय सुखबीर शर्मा की नृशंस हत्या की घटना से क्षेत्र में शोक एवं आक्रोश का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, व्यापारी नेता एवं नवीन मंडी व्यापार संघ अध्यक्ष संजय मिश्रा, पंडित प्रमोद शर्मा, पंडित अखिल वत्स, पंडित रजनीश शर्मा (प्रधान जी), भाकियू नेता अनुपम शर्मा, बसपा नेता सुशील शर्मा, रवि शर्मा, पंकज शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंचे।

सभी ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से घटना की जानकारी प्राप्त करते हुए उन्हें इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग एवं न्याय दिलाने के लिए साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।

उपस्थित लोगों ने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष, गहन एवं त्वरित जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए तथा उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और समाज में कानून के प्रति विश्वास बना रहे।

इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे।

 

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *