Skip to main content

TR NEWS UP-UK

गीतिका कपूर उर्फ “जीजी” के साइबर ठगी नेटवर्क का एक और शातिर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर दोस्ती कर निवेश में अधिक लाभ दिलाने के नाम पर ₹1,01,02,000/- की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही ठगी गई धनराशि में से ₹ 25,18,918.12/- फ्रीज कर पीड़ित के खाते में वापस कराने की कार्यवाही प्रचलित है। इसके अलावा 2 अभियुक्तगण को Production Warrant पर तलब किया गया है।

वर्तमान में बढते साइबर अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु उत्तर प्रदेश शासन व श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय, उत्तर प्रदेश द्वारा चलाये जा रहे अभियान के परिप्रेक्ष्य में श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय “मेरठ जोन मेरठ” एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय “सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर” के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी अपराध श्री रविन्द्र प्रताप सिंह व प्रभारी निरीक्षक श्री कर्मवीर सिंह थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर के कुशल नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए 01 शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया।

मुकदमा वादी को फेसबुक पर एक फ्रेंड रिक्वेस्ट प्राप्त हुई, जिसने स्वयं को गीतिका कपूर उर्फ “जीजी” बताया। बातचीत के दौरान आरोपी महिला ने विश्वास एवं भावनात्मक संबंध बनाकर मुकदमा वादी को ऑनलाइन ट्रेडिंग एवं निवेश के नाम पर DGXC नामक वेबसाइट पर निवेश करने के लिए प्रेरित किया। आरोपियों ने व्हाट्सएप ग्रुपो में फर्जी लाभ दिखाकर मुकदमा वादी का विश्वास जीता तथा अलग-अलग तिथियों में कुल ₹1,01,02,000/- की धनराशि विभिन्न बैंक खातों में जमा करवाई। वेबसाइट पर करोड़ों रुपये का फर्जी लाभ दिखाया गया, लेकिन धन निकासी के समय आरोपियों ने “फाइनल वेरिफिकेशन”, “डेटा रिपेयरिंग”, “एंटी मनी लॉन्ड्रिंग प्रोसेस” आदि के नाम पर लगातार और धन जमा कराने का दबाव बनाया।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

*1.* मोहित कुमार पुत्र राजेन्द्र निवासी नंगली पुना थाना स्वरुप नगर, दिल्ली

 

*Production Warrant पर तलब अभियुक्तगण-*

*1.* हरीश जैन पुत्र वेदप्रकाश जैन निवासी म0न0 275 वीर कॉलोनी, रेलवे लाइन, अमरीक सिंह रोड, बठिंडा, पंजाब

*2.* विवेक बंजारा निवासी हनुमान कालोनी डाबरा ग्वालियर मध्यप्रदेश

पूर्व में 04 अभियुक्तगण गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके है, जिनसे अभी तक 06 अदद मोबाईल फोन, 02 अदद लैपटाप मय चार्जर, 15 अदद एटीएम कार्ड, 03 चैकबुक, 24 चैक, 2590 रुपये नगद

उक्त प्रकरण में अबतक लगभग 25 लाख 18 हजार रु0 फ्रीज कराकर पीडित के खाते में वापस की कार्यवाही प्रचलित है।  गिरफ्तार अभियुक्त मोहित कुमार उपरोक्त के मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित CENTRAL BANK OF INDIA के खाते पर विभिन्न प्रदेशों से करीब 08 शिकायतें दर्ज है, जिनमें करीब 1,18,68,838 रुपये की धोखाधडी हुई है, जिसमें 45,45,683 रुपये की धनराशि सैन्ट्रल बैंक के खाते में आना पाया गया है। इसके अतिरिक्त अभियुक्त मोहित के KOTAK बैंक के खाते पर विभिन्न राज्यों से साइबर फ्राड की 06 शिकायतें दर्ज होना ज्ञात हुआ है, जिसमें 5,77,610 रुपये की धोखाधडी हुई है, जिसमें से 3,12,610 रुपये की धनराशि अभियुक्त के खाते में आनी पायी गयी है, इसके अतिरिक्त AXIS BANK के खाते में 1.5 करोड रुपये का लेनदेन है तथा PNB BANK के खाते में 9 करोड रुपये का लेनदेन है, व DCB BANK के खाते में 2 लाख रुपये का लेनदेन है। जिनके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

Production Warrant पर तलब अभियुक्त हरीश जैन उपरोक्त के मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित IndusInd Bank के खाते पर विभिन्न प्रदेशों से करीब 07 शिकायतें दर्ज है, जिनमे 7,26,93,215 (07 करोड, 26 लाख 93 हजार 215 रू0) की धोखाधडी हुई है, जिसमें से अभियुक्त हरीश जैन उपरोक्त के खाते मे कुल 1,62,27923 रूपये आये है। Production Warrant पर तलब अभियुक्त विवेक बंजारा उपरोक्त के मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित PNB Bank के खाते पर विभिन्न प्रदेशों से करीब 04 शिकायतें दर्ज है, उक्त खाते मे करीब 24 लाख रूपये का लेन देन किया गया है। खाते पर दर्ज शिकायतो मे 6,33,97,500/- रूपये की धनराशि का फ्राड की गयी है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *