Skip to main content

TR NEWS UP-UK

शुकतीर्थ की समस्याओं को लेकर पर्यटन मंत्री से मिले डॉ. निर्वाल

मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह से भेंट कर ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थल शुकतीर्थ की मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया है साथ ही शुकतीर्थ के विकास के लिए सुझाव भी दिए ।

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. निर्वाल ने बताया कि अविरल गंगा के लिए प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ एवं पर्यटन मंत्रालय के द्वारा गंगा की धारा के रूप में 200 क्यूसिक जल की अनवरत व्यवस्था किए जाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संतों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये तीर्थ क्षेत्र में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था करने,नए पुल का निर्माण कराने एवं घाट पर आरती स्थल के उचित स्थान पर निर्माण कराने तथा सड़कों के चौडीकरण के संबंध में विस्तार से चर्चा की ।
जहां जिला पंचायत अध्यक्ष डा.निर्वाल ने पर्यटन मंत्री से आग्रह किया कि शुकतीर्थ के विकास के लिए योजना बनाते समय संत समाज और जनपद के जनप्रतिनिधियों के सुझाव भी आमंत्रित किए जाए जिससे तीर्थ क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं की जानकारी उपलब्ध हो सके और विकास का ढांचा उसी परिपेक्ष में तैयार हो सके। वहीं डा.निर्वाल ने मंत्री को शुकतीर्थ आने का निमंत्रण भी दिया। पर्यटन मंत्री ने जिला पंचायत अध्यक्ष को शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *