Taja Report

मुजफ्फरनगर जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर । किले के आला अधिकारियों के निर्देश पर बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में “हमारी शक्ति-हमारा ग्रह” के अंतर्गत होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज प्रवेन्द्र दहिया की अध्यक्षता में चित्रकला प्रतियोगिता व शपथ/संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डा राजीव कुमार के नेतृत्व में “माता भूमि: पुत्रो अहं पृथिव्या:” (धरती मेरी माता है और मैं उसका पुत्र हूँ) के मंत्र के साथ, पृथ्वी को हरा-भरा और रहने योग्य बनाने की प्रतिज्ञा करना ही इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है।

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर छात्र – छात्राओं को प्रमुख रूप से निम्नलिखित शपथ (Pledge) दिलाई गई।

पेड़-पौधे लगाने की शपथ मैं प्रतिज्ञा करता/करती हूँ कि मैं अपनी धरती को हरा-भरा रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाऊंगा/लगाऊंगी और उनकी रक्षा करूँगा/करूँगी। मैं आज से एकल-उपयोग (Single-use) प्लास्टिक का उपयोग बंद करने और पर्यावरण के अनुकूल (कपड़े/जूट के) बैग का उपयोग करने की शपथ लेता/लेती हूँ। मैं पानी और बिजली की बर्बादी रोकूँगा/रोकूँगी और प्राकृतिक संसाधनों का समझदारी से उपयोग करूँगा/करूँगी। मैं अपने आस-पास सफाई रखूँगा/रखूँगी और प्रदूषण मुक्त पर्यावरण के लिए जागरूक रहूँगा/रहूँगी.

जागरूकता फैलाना: मैं न केवल स्वयं, बल्कि दूसरों को भी पृथ्वी और पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रेरित करूँगा। विश्व पृथ्वी दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और पृथ्वी के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ाना है।

उक्त आयोजन में कक्षा-6 अनन्या, विधि, आराध्या, तानिया शर्मा, आरव, शौर्य, सदफ, कक्षा-4 आयूषी,कक्षा-5 से शिदरा, प्रज्ञा, समद, कक्षा-7 समद, कक्षा-8 खुशी व शौर्य द्वारा समाज को प्रेरणादायक संदेश देने वाले आकर्षक चित्र बनाये गए। उक्त आयोजन में विद्यालय स्टाफ श्रीमती सुरेखा, श्री धीरज बालियान, शुभम शुक्रलिया व नितिन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *