जम्मू। रामनगर में पहाड़ से गिरी यात्रियों से भरी बस, हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए।
जम्मू। जम्मू में रामनगर शहर से उधमपुर जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पहाड़ से नीचे जा गिरी। बताया जा रहा है कि चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस पलट गई और पहाड़ी से नीचे गिर गई। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया, अभी कुछ ही देर पहले मैंने उधमपुर के डीसी श्री मिंगा शेरपा से बात की। मुझे गांव कनोटे में हुए एक दुखद सड़क हादसे की जानकारी मिली, जो करीब एक घंटे से भी कम समय पहले हुआ। यह हादसा रामनगर से उधमपुर जा रही एक पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस से जुड़ा है।
Author: Taja Report
Post Views: 11