Skip to main content

TR NEWS UP-UK

टेंट व्यापारी पिता पुत्र की मौत के बाद हत्यारोपी वरुण लुहारी की अस्पताल में मौत

बागपत। टेंट व्यापारी पिता पुत्र की मौत के बाद व्यापारियो क़ो गोलीं मारने वाले बदमाश वरुण लुहारी की भी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। उसे भीड़ ने घेरकर पीटा था और गोली मार दी थी।

वरुण गैंगस्टर एक्ट में पुलिस द्वारा मकान कुर्की होने के बाद देहरादून में रह रहा था। उसने कल बागपत न्यायालय में तारीख से लौटने के दौरान घटना को अंजाम दिया था। वरुण पर हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, बलवा, मारपीट और रंगदारी जैसी गंभीर धाराओं में कुल 19 मुकदमे दर्ज हैं।

बीती शाम बागपत के बड़ौत कस्बे में पुलिस चौकी और तहसील से चंद कदम की दूरी पर दो हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग कर व्यापारी सोहनलाल और उनके बेटे विकास की निर्मम हत्या कर दी थी। इस वारदात में एक राहगीर रोहित भी गोली लगने से घायल हुआ है। घटना NH-709B स्थित बस स्टैंड पुलिस चौकी के पास की है। सोहनलाल अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी ने अपने साथी के साथ मिलकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। पिता को बचाने दौड़े बेटे विकास को भी बदमाशों ने भून डाला। वहीं, इस हमले के दौरान घायल हुए वरुण की भी अस्पताल में मौत हो गई।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *