Taja Report

मुजफ्फरनगर कल पूरे शहर में विधुत आपूर्ति रहेगी बाधित, जारी हुआ समय

सर्वसाधारण सम्मानित बिजली उपभोक्ताओं/निवासियों को सूचित किया जाता है कि कल दिनांक 20.04.2026 दिन सोमवार को 33/11 केवी उपकेंद्र महावीर चौक पर 10MVA पावर परिवर्तक न. 2 को बदलने का कार्य किया जाएगा । जिसके लिए सुबह 08.00 बजे से सुबह 11बजे तक 33 के.वी. विद्युत उपकेंद्र महावीर चौक से पोषित सभी 11 के.वी. फीडर बंद रहेंगे। इस दौरान प्रकाश रोड, रेल्वे रोड तथा फक्करशाह चौक फीडर के लोड को अन्य परिवर्तक पर शिफ्ट किया जाएगा तथा विभाग द्वारा वैकल्पिक स्रोत से विद्युत आपूर्ति करने की व्यव्स्था की जाएगी, किन्तु बढ़ते तापमान के दृष्टिगत फीडर के ओवरलोड होने की स्थिति में अन्य पोशकों को 03 -03 घंटे आवश्यकतानुसार shutdown लिया जाएगा , जिस कारण विद्युत आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। अतः उपरोक्त क्षेत्र के सम्मानित उपभोक्ता/निवासियों से अनुरोध है कि उक्त के दृष्टिगत वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए विभाग को सहयोग प्रदान करे। अधिक जानकारी के लिए 1912 पर संपर्क करें।

/*राष्ट्र हित में बिजली बचाएं।*/

 

आज्ञा से

अधिशासी अभियंता ( तकनीकी/एडमिन), मुजफ्फरनगर

सम्मानित उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि कल दिनांक 20. 4.26 को विद्युत उपकेंद्र टाउन हॉल से निर्गत 11 केवी फीडर पर स्थित ट्रांसफार्मर पर स्थापित टाइल्स यूनिट लगाने का कार्य किया जाएगा कार्य करने के लिए 11 केवी फीडर ब्रह्मपुरी 12:00 बजे से 2:00 तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी इसी की भांति 11 केवी फीडर शिव चौक 2:00 बजे से 4:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी इन फील्डरों से जुड़े उपभोक्ताओं से अपील है कि वह वैकल्पिक व्यवस्था से अपना कार्य करें कष्ट के लिए खेद है

 

आज्ञा से

अधिशासी अभियंता

तकनीकी / एडमिन

*कृपया विद्युत उपभोक्ता ध्यान दें पचेड़ा रोड विद्युत उपकेंद्र से निर्गत सभी विद्युत फीडर सुबह 11 बजे से लगभग 1 बजे तक रहेंगे बंद दिया गया समय संभावित हे*

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *