गाजियाबाद। 4 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या के आरोपी एक लाख के इनामी अपराधी मोहम्मद जशीन उर्फ़ छोटू क़ो एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह और acp क्राइम के नेतृत्व में swat टीम ने मुठभेड़ में किया ढेर कर दिया। वह मुजफ्फरनगर के सिसौली का निवासी था। मुठभेड़ में 2 सिपाही भी घायल हो गए। थाना टीला मोड़ क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में वह मारा गया टीला मोड थाना क्षेत्र की एक कालोनी में 11 अप्रैल को चार वर्षीय भांजी से दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या करने का आरोपित मामा रविवार रात पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। आरोपित पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के दौरान दो कांस्टेबल भी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपित का शव मोर्चरी भेज दिया है। घटना के बाद आरोपित के दो साथी फरार हो गए पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि टीला मोड़ थाना क्षेत्र की एक कालोनी में 11 अप्रैल को मामा आइसक्रीम खिलाने के लिए अपनी चार वर्षीय भांजी को कमरे पर ले गया था। जहां आरोपित ने दुष्कर्म के बाद मासूम की गला घोटकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित शव कंधे पर लादकर शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में 80 फुटा रोड पर सड़क किनारे खड़ी कार के नीचे फेंककर फरार हो गया था। बच्ची के पिता ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या, पाक्सो और साक्ष्य छुपाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई थी। आरोपित पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। बाद में इनाम को बढ़ाकर 50 हजार कर दिया गया था।


