Taja Report

मुजफ्फरनगर पालिका के नामित सभासदों का कल होगा शपथ ग्रहण समारोह

मुजफ्फरनगर। प्रदेश की राज्यपाल द्वारा बीते दिनों मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद में नामित किए गए पांच सभासदों को सोमवार को एसडीएम सदर द्वारा शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होगा। नगर पालिका परिषद के सभागार में सायं 4 बजे शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका ने अपने स्तर पर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है।

लखनऊ राज्यपाल कार्यालय से बीते माह 16 मार्च को शासन स्तर से जनपद की दोनों नगर पालिका परिषद और अन्य नगर पंचायत के लिएना मित सभासदों की सूची जारी हुई थी। शासन स्तर से प्राप्त उक्त सूची के अनुसार मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद में नामित के पांच सभासदों में रवि पाराशर, अभिजीत गंभीर, अमन तोमर, सचिन सैनी और अमित कुमार को सभासद नामित किया गया है। इन सभी नामित सभासदों को एसडीएम सदर द्वारा सोमवार को स्वयं 4 बजे नगर पालिका सभागार में शपथ ग्रहण कराई जाएगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *