मुजफ्फरनगर। खुद को एंटी करप्शन टीम का सदस्य बताने वाले दो युवकों पर शराब के ठेके का वीडियो बनाने के बाद 20 हजार रुपये मांगने का आरोप लगा है।
बताया जा रहा है कि दोनों युवकों ने संबंधित पक्ष को तीन दिन का समय दिया था। रुपये लेने के लिए दोनों सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महावीर चौक पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों की सूझबूझ से उन्हें पकड़ लिया गया और सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दोनों युवक स्वयं को एंटी करप्शन टीम का सदस्य बताते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में तीन दिन का समय देने की बात भी सुनाई दे रही है। फिलहाल पूरे मामले की जांच सिविल लाइन पुलिस द्वारा की जा रही है।
Author: Taja Report
Post Views: 537


