Skip to main content

TR NEWS UP-UK

श्री मनकामनेश्वर महादेव शिव मन्दिर मे गीतापाठ,भजनसंध्या का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर के सचिव अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि पुरुषोत्तम मास मे नगर के अलग-अलग क्षेत्रों/परिवारों में प्रतिदिन शोभायात्रा के साथ नि:शुल्क गीता पाठ (पुरुषोत्तम योग),संकीर्तन का जो आयोजन किया जा रहा है उसी कडी मे तेइसवें दिन 08 जून 2026 दिन सोमवार का पाठ श्री संदीप गोयल,गरिमा गोयल के सौजन्य से एवं भगवताचार्य पंडित अरूण मिश्रा स्वामी जी के सानिध्य मे श्री मनकामनेश्वर महादेव शिव मन्दिर, भरतिया कॉलोनी मे सांय 06 बजे से आयोजित किया गया। गोयल परिवार द्वारा गीताजी की शोभा यात्रा निकाली गई तदुपरांत दीप प्रज्वलित कर विधिवत पूजन किया गया । गीतापाठ मे अतुल गर्ग ने गणेश वन्दना, राजेश वर्मा द्वारा शारदा माँ की वन्दना तत्पश्चात अतुल गर्ग ने महामंत्र ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप, पुरुषोत्तम योग का पाठ,भगवत स्तुति गीता मन्त्र जिनमे भगवान के विराट स्वरूप को देखकर अर्जुन ने भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना की ।भजन संकीर्तन मे सुभाष गर्ग,विमल प्रताप,भजन गायक राजेश वर्मा,महेन्द्र रावत,अजय भईया,गरिमा बहन द्वारा प्रस्तुत

*कुछ मांगने से नहीं मिलता बिन मांगे मिलता है। अपने-अपने कर्मों का फल सबको मिलता है।।*

*मुझे रास आ गया है तेरे दर पर सर झुकाना, तुझे मिल गया पुजारी मुझे मिल गया ठिकाना* भजनभाव को सुनकर मन्दिर परिसर मे उपस्थित श्रद्धालु भक्तिभाव मे लीन होकर नाच/झूम उठे। **गीतापाठ परिवार के रामबीर सिंह ने बताया कि गीता जी के 15वें अध्याय पुरुषोत्तम योग का पाठ मानसिक शांति, पारिवारिक सद्भावना,सुख समृद्धि, पर्यावरण शुद्धि और राष्ट्र गौरव वृद्धि के साथ- साथ विश्व मंगल-विश्व शांति का अचूक आधार है* तथा घर-घर गीता,हर घर गीता संकल्प के निमित्त उपस्थित श्रद्धालुओ को पुरुषोत्तम योग के पत्रक भी भेंट किए गए। पंडित अरुण मिश्रा जी ने पुरुषोत्तम मास एवं गीतापाठ का महत्व श्रद्धालुजनो को विस्तार से समझाया।गीतापाठ के आयोजन मे अतुल कुमार गर्ग, पण्डित अरूण मिश्रा, रामबीर सिंह ,सुभाष गर्ग, संदीप गोयल,गरिमा गोयल, विपिन गुप्ता,विमल प्रताप सिंह, अजय कुमार गर्ग,राजेश वर्मा,महेंद्र रावत,अजय भईया, मिनाक्षी गर्ग,वृंदा वर्मा,अनीता गुप्ता,मीनू गोयल,निविया, वेदस, जितेंद्र कुमार, राजीव गुप्ता, वरुण गोयल, विनायक, रविशंकर मिश्रा,नीलम, मुनेश, धन प्रकाश, शकुंतला, नियती, रीता, लवी, स्नेहलता,संध्या, रूमन,निशा,शशि,रेनू,प्रिया, ऊषा,सरिता,कमलेश,श्वेता, अलका,ललतेश,माया,कविता, नीलम,प्रतिभा,सुमन,सुषमा, सुधा,दया,बिमला,शांति,प्रदीप, हर्षबाला,लता,रजनी,कृष्णा, बीना,कुसुम,रितिका,अनमोल, मनोरमा,मीनाक्षी शर्मा,पूनम, मिथिलेश शर्मा, रूपापांडे,उमा शर्मा,अंकित मिश्रा,अमित कुमार,पं कृष्णानन्द शुकतीर्थ उपस्थित रहे।

राधा मिश्रा आदि सैकडो की संख्या मे श्रद्धालु उपस्थित रहे।आरती के उपरांत गोयल परिवार द्वारा भोग प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *