मुजफ्फरनगर । थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त 01 स्विफ्ट कार व 25.33 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा(अनुमानित कीमत करीब 02 लाख रूपये) बरामद किया गया है।
पलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक ने बताया कि थाना शाहपुर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले कुछ अभियुक्त ग्राम खतौला मोड की तरफ से आने वाले है। सूचना पर विश्वास करते हुए थाना शाहपुर पुलिस ग्राम खतौला की तरफ से आने वाले संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चैकिंग करने लगे। इसी दौरान ग्राम माण्डी की और से एक गाडी आते हुए दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर कार सवार वाहन को मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन का पीछा किया गया तथा घेराबंदी कर खतौला मोड़ के पास ग्राम कुटबा-कुटबी मार्ग पर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त 01 स्विफ्ट कार एवं 25.33 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा (अनुमानित कीमत लगभग 02 लाख रुपये) बरामद किया गया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* पवन पुत्र श्री चन्द उपसरिया निवासी ग्राम सिखेडा थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 40 बर्ष
*2.* विपिन पुत्र बलजोत सिंह निवासी ग्राम आदमपुर थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 35 बर्ष
*3.* अमित कुमार पुत्र हरी सिंह निवासी ग्राम सावली थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 32 बर्ष
*4.* मनीष पुत्र अजीत निवासी ग्राम आदम पुर थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 25 बर्ष
पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण ने बताया कि उन्होंने बरामद डोडा पाउडर राजस्थान के चित्तौड़गढ़ क्षेत्र में एक अज्ञात राहगीर व्यक्ति से खरीदा था। वे उक्त डोडा पाउडर को विभिन्न स्थानों पर राह चलते व्यक्तियों को बेचकर अवैध लाभ अर्जित करते थे। आज भी वे इसी उद्देश्य से डोडा पाउडर को बेचने के लिए जा रहे थे, तभी पुलिस द्वारा उन्हें पकड़ लिया गया।


