Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर एसएसपी ने दिए निर्देश

मुजफ्फरनगर । आगामी उ0प्र0 पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा ड्यूटी में लगे पुलिस बल को किया गया ब्रीफ।

उ0प्र0 पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा जनपद मुजफ्फरनगर में दिनांक 08.06.2026, 09.06.2026 एवं 10.06.2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पर्याप्त पुलिस बल, सेक्टर एवं जोनल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है तथा समस्त परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

आज दिनांक 07.06.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर में आगामी उ0प्र0 पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ब्रीफ किया गया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समय से अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष सतर्कता बरती जाए। साथ ही किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निष्पक्षता, अनुशासन एवं सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराई जा सके। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के. मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक

लक्ष्मण वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक विश्वजीत सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *