Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर में परिवहन विभाग का बड़ा अभियान, 12 वाहनों पर कार्यवाही

मुजफ्फरनगर। परिवहन विभाग ने जनपद में अनाधिकृत रूप से संचालित यात्री वाहनों और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। प्रवर्तन अधिकारी राजेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में विभिन्न मार्गों पर जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए वाहनों पर कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान 09 अनाधिकृत यात्री वाहनों तथा 03 ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध चालान/बंद की कार्रवाई की गई। नियमों के उल्लंघन पर संबंधित वाहन संचालकों पर कुल 3.65 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

परिवहन विभाग ने वाहन संचालकों को चेतावनी दी है कि बिना अनुमति या नियमों का उल्लंघन कर यात्रियों का परिवहन न करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *