Skip to main content

TR NEWS UP-UK

दिल्ली होटल अग्निकांड और 21 मौतों को लेकर बावर्ची की बड़ी गलती, खुद किया कबूल

दिल्ली । होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई, उस होटल के बावर्ची की बड़ी गलती सामने आई है। पुलिस ने रसोइए से 6 घंटे तक पूछताछ की, जिसमें पता चला कि आग लगने के बाद वह बिजली का मेन स्विच बंद करके होटल से भाग गया। होटल में इलेक्ट्रॉनिक स्मार्ट दरवाजे लगे हुए थे। इसलिए पूरी आशंका है कि पूरे होटल की बिजली अचानक बंद हो जाने के कारण ज्यादातर लोग भाग भी नहीं पाए और दम घुटने की वजह से अपने कमरे के अंदर ही मारे गए।

पुलिस ने 65 साल के शेफ केशव नेगी को गिरफ्तार कर लिया है। केशव दिल्ली के दिलशाद गार्डन में रहता है और मालवीय नगर के ‘फ्लोरिश स्टे बेड एंड ब्रेकफास्ट’ में रसोइए का काम करता था। नेगी ने बताया कि किचन में इलेक्ट्रिक स्टोव चालू करने के कुछ ही देर बाद आग लग गई थी। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चालू करते ही उसमें धमाका हुआ और जबरदस्त आग लग गई। आग तेजी से पूरी बिल्डिंग में फैलने लगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *