Taja Report

किसान दिवस में किसान ने मांगी आत्महत्या की इजाजत

मुजफ्फरनगर। किसान दिवस मे 5 साल से चकबंदी विभाग से परेशान एक किसान आत्महत्या की परमिशन लेने पहुंचा। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष नवीन राठी ने 7 दिन का समय देते हुए कहा अगर समाधान ना हुआ तो कोई भी अधिकारी अपने कार्यालय में नहीं बैठ पाएगा।

प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को किसान दिवस जनपद स्तर पर मनाये जाने के निर्देशों के कम में जनपद के किसान भाइयों की समस्याओं का निस्तारण कराने के उदेश्य से बुधवार को किसान दिवस दोपहर 12:00 बजे से जनपद स्तर पर जिला पंचायत सभा कक्ष में संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी, (प्रशासन) की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें कृषकों को गत किसान दिवस की शिकायतों के निस्तारण की जानकारी दी गयी, तथा कृषकों को कृषि एवं कृषि से जुडे विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गयी।

उक्त सभी समस्याओं के विषय में अपर जिलाधिकारी, (प्रशासन) मुजफ्फरनगर महोदय द्वार कृषकों द्वारा कृषकों के भुगतान हेतु अनुरोध किया गया, जिस पर जिला गन्ना अधिकारी द्वारा गन्ना भुगतान कराने एवं नई प्रजाति के गन्ने की बुवाई करने हेतु कृषकों को जानकारी दी गयी। श्री सुमित मलिक, निवासी ग्राम पिनना द्वारा पेपर मिलो से प्रदूषण कम करने एवं कचरा जलाने से रोकने हेतु अनुरोध किया गया। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मु०नगर द्वारा कृषकों को आश्वासन दिया गया कि समस्याओं के विषय में अपना व्यक्तिगत ध्यान देकर समस्याओं को निस्तारण कराया जाये तथा निस्तारण आख्या की साफ्ट कापी जन शिकायत मोबाईल ऐप पर अपलोड करने तथा हार्ड कापी उप कृषि निदेशक कार्यालय में उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया तथा आगामी किसान समाधान दिवस पर सम्बन्धित अधिकारियों को समय से किसान समाधान दिवस में उपस्थित होने हेतु भी निर्देशित किया अन्त में सभी कृषकों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए किसान दिवस का समापन किया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *