मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ लॉ में विश्व पर्यावरण दिवस की महत्ता को स्वीकार करते हुए कालेज प्रांगण में वृक्षारोपण इस आशा के साथ किया गया कि हम सभी आने वाले समय में पर्यावरण के प्रति जागरूक होकर वृक्षों की भूमिका को स्वीकार कर पर्यावरण को स्वस्थ रखने में सहायक होंगे। इस अवसर पर कॉलेज चैयरमेन अशोक सरीन ने कहा कि आज पर्यावरण संरक्षण हम सभी के लिए इसलिए आवश्यक है कि हम दिन प्रतिदिन दिन ग्लोबल वार्मिंग की ओर बढ़ रहे हैं और इसके लिए यह आवश्यक है कि हम वृक्षारोपण को अपनी प्राथमिकता बनाकर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करे। कॉलेज चैयरमेन की बात का समर्थन करते हुए कॉलेज सचिव विनोद कुमार ने कहा कि वृक्षारोपण की सार्थकता तभी होगी जब हम प्रकृति संरक्षण को अपने दैनिक जीवन में अपना कर पर्यावरण के प्रति अपनी जागरूकता दिखाएं और हम दूसरो को भी पर्यावरण के प्रति सजग करें जिससे अधिक से अधिक लोग वृक्षारोपण में अपना योगदान प्रदान कर सके । कॉलेज प्राचार्य डॉ0 रेनू गर्ग ने कहा कि कल ही हमने विश्व पर्यावरण दिवस पर यह संकल्प लिया कि हम पर्यावरण को स्वस्थ रखने के प्रति सजग रहेंगे और यह सजगता वृक्षारोपण करने से ही सार्थक होगी आज वृक्षों को तोडना और उन्हे हानि पहुचाना पर्यावरण को संरक्षण न होकर पर्यावरण का दोहन है अतः वृक्षों को हमे हानि नही पहुँचानी चाहिए। कॉलेज निदेशक मंजू मल्होत्रा ने कहा कि वृक्षारोपण करने से हम पर्यावरण के प्रति अपने कर्तव्य को पूरा करने की दिशा में अग्रसर होंगे और वृक्षारोपण करने से दिन प्रतिदिन बढ़ता हुआ प्रदूषण भी कम होगा। वृक्षारोपण निस्संदेह हमारी दिन प्रतिदिन की परंपरा का एक अंग होना चाहिए और पर्यावरण के प्रति हमें अपनी वर्तमान पीढ़ी को भी इसके महत्व को बताना चाहिए।
कॉलेज स्टाफ से डॉ. मुकुल गुप्त, डॉ अमित चैहान, डॉ प्रीति लौर, पूनम शर्मा, बीता गर्ग, अमित त्यागी, डॉ. अभिनव गोयल, प्रदीप सिंघल, संतोष शर्मा, डॉ. दीपक मलिक, अमित भारद्वाज, वैभव कश्यप, उमेश चंद त्रिपाठी, प्रीती दीक्षित, विपुल कुमार, शुभम सिंघल एवं मोहम्मद आमिर आदि उपस्थित रहे।


