Taja Report

एसएसपी ने अपराध कार्यालय का किया निरीक्षण

मुज़फ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक अपराध कार्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यालय परिसर की समस्त शाखाओं जैसे डीसीआरबी, अंगुल छाप शाखा, एएचटीयू थाना, मॉनिटरिंग सेल, क्राइम ब्रांच एवं थाना साइबर क्राइम का क्रमवार निरीक्षण कर वहां की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण, लंबित प्रकरणों एवं तकनीकी व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, अपराध संबंधी सूचनाओं के समयबद्ध संकलन एवं विश्लेषण, लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण तथा अपराध नियंत्रण में आधुनिक तकनीकों के अधिकाधिक उपयोग पर विशेष बल दिया गया। साइबर अपराधों की बढ़ती प्रवृत्ति को दृष्टिगत रखते हुए थाना साइबर क्राइम को सतर्कता एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा आमजन को जागरूक करने के लिए भी निर्देशित किया गया।

इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा एएचटीयू शाखा को मानव तस्करी से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करने, डीसीआरबी को अपराध आंकड़ों का अद्यतन एवं विश्लेषणात्मक संकलन बनाए रखने तथा मॉनिटरिंग सेल को विभिन्न प्रकरणों की सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ करें तथा आपसी समन्वय स्थापित कर जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएं। साथ ही कार्यालय की साफ-सफाई एवं अनुशासन बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस उपाधीक्षक श्री विश्वजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *