मुजफ्फरनगर । शहर के रामलीला टिल्ला क्षेत्र में जलभराव की समस्या को लेकर जनता का गुस्सा इस कदर फूटा कि दोपहर में स्थानीय लोगों ने जमकर नारेबाजी की थी। जनता के इसी भारी आक्रोश और खबर के बड़े असर के बाद, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल तत्काल ‘एक्शन मोड’ में आ गए।
रामलीला टिल्ला से आबकारी कार्यालय होते हुए नदी तक नाले का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन हाल ही में हुई बारिश ने व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। गलियों से लेकर लोगों के घरों तक में पानी घुस गया। जनता का सब्र टूटा, तो उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल का पारा चढ़ गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट लहजे में चेतावनी दी। कहा कि जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और एजेंसियों के खिलाफ ऐसी कठोर कार्रवाई होगी जो नजीर बनेगी।
खबर वायरल होते ही मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मामले की गंभीरता को समझा और तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने जल निकासी की बदहाल व्यवस्था और कछुआ गति से चल रहे निर्माण कार्य को देखकर अधिकारियों को आड़े हाथों लिया।
प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने रामलीला टिल्ला क्षेत्र में निर्माणाधीन नाले का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा जलभराव की समस्या से अवगत कराए जाने पर मंत्री कपिल देव ने संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।*
*उल्लेखनीय है कि रामलीला टिल्ला से आबकारी कार्यालय होते हुए नदी तक नाले का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। हाल ही में हुई वर्षा के कारण क्षेत्र के अनेक घरों एवं गलियों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। समस्या की सूचना मिलते ही मंत्री कपिल देव अग्रवाल तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया।*
*निरीक्षण के उन्होंने अधिकारियों से जल निकासी व्यवस्था, निर्माण कार्य की गति तथा गुणवत्ता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा स्वीकार्य नहीं है तथा निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।*
*मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने निर्देश दिए कि नाले के निर्माण कार्य को पूर्ण गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप युद्धस्तर पर कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।*
*इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री संजय गर्ग, दीपक मित्तल, शलभ गुप्ता, विवेक चौहान, मबू शर्मा, अजय सागर, अमित सुधा, ब्रिजू यादव, सभासद मोहित मलिक, संबंधित विभाग के अधिकारी, निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।*


